main page

उर्मिला ने फ्यूल की बढ़ती कीमतों पर फिर दी दुहाई, बोलीं 'हमारे पेट्रोल-डीजल और LPG से सीखे इंग्लैंड टीम स्ट्राइक रेट बढ़ाना'

Updated 02 March, 2021 05:08:09 PM

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के साथ न सिर्फ आम इंसान काफी परेशान है। सोशल मीडिया पर लोग तेल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। न सिर्फ आम लोग ही बल्कि कई सेलिब्रेटीज भी बढ़ती तेल की कीमतों पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस और शिव सेना नेता उर्मिला मातोंडकर भी लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर अपनी आवाज उठा रही हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने घुमा फिरा कर फ्यूल की बढ़ती कीमतों की निंदा की है। हाल ही में उर्मिला ने एक ट्वीट किया है,

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के साथ आम इंसान काफी परेशान है। सोशल मीडिया पर लोग तेल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। न सिर्फ आम लोग ही बल्कि कई सेलिब्रेटीज भी बढ़ती तेल की कीमतों पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस और शिव सेना नेता उर्मिला मातोंडकर भी लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर अपनी आवाज उठा रही हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने घुमा फिरा कर फ्यूल की बढ़ती कीमतों की निंदा की है।

Bollywood Tadka


हाल ही में उर्मिला ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फ्यूल की कीमतों को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम की स्टाइक रेट से जोड़कर पेश किया है।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने लिखा- 'इग्लैंड की क्रिकेट टीम को सब कॉन्टिनेंट मे अपनी स्ट्राइक रेट कैसे बढानी है, जरा हमारे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर से सीखें।'

Bollywood Tadka


उर्मिला ने बहुत ही मजेदार तरीके से इंग्लैंड और फ्यूल की बढ़ती कीमतों पर निशाना साधा है। उनका ये ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है।

 

Bollywood Tadka


मालूम हो, इससे पहले भी उर्मिला पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर टिप्पणी कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा था, 'अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ में लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा।' एक्ट्रेस का ये ट्वीट भी खूब वायरल हुआ था।

 

 

 

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

urmila matondkartweetedpetroldieselLPGpricesrisingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...