main page

महाराष्ट्र गर्वनर के हाथों सम्मानित हुईं उर्वशी रौतेला, बनीं सबसे कम उम्र में स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस

Updated 29 June, 2021 11:44:07 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला  का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने तक समय-समय पर उन्होंने लोगों का दिल जीत है। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्वशी को ''स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021'' को सम्मानित किया गया। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। उर्वशी को महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अवार्ड दिया। लुक की बात करें तो उर्वशी येलो कलर की

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला  का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने तक समय-समय पर उन्होंने लोगों का दिल जीत है। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में उर्वशी को 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' को सम्मानित किया गया।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। उर्वशी को महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अवार्ड दिया। लुक की बात करें तो उर्वशी येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

उर्वशी के चेहरे पर अवार्ड पाने की खुशी साफ देखी जा सकती है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई। फैंस उर्वशी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

तस्वीरों के अलावा उर्वशी ने वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उर्वशी ने बताया कि वो फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को जीतने वालीं सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं।

उर्वशी ने कैप्शन में लिखा-'मैं फिल्म फ्रेटरनिटी से यह सम्मान हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने के चलते सम्मानित महसूस कर रही हूं। स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित होते हुए..., ये सच में एक गौरवपूर्ण पल है। मेरा देश, मेरा शहर.. राज भवन और स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए।'

Bollywood Tadka

इस कैप्शन को पढ़ने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्वशी ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। 

Content Writer: Smita Sharma

Urvashi RautelaawardedStree Shakti National Award 2021Bhagat Singh KoshyariGovernorMaharashtraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...