main page

उर्वशी रौतेला ने रेड साड़ी पहन बारिश में किया डांस, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Updated 09 March, 2021 01:50:06 PM

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो ''एक लड़की भीगी भागी सी'' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इसका BTS वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आग लगा रहा है।


मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'एक लड़की भीगी भागी सी' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इसका BTS वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आग लगा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में उर्वशी रेड साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बारिश में डांस कर रही है। उर्वशी की रेड साड़ी में अदाएं पानी में भी आग लगा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- 'मैंने लेजंड किशोर कुमार के साथ मिलकर गाने का सपना देखा था, कभी सोचा नहीं था कि उनकी आवाज पर अपनी आवाज मिलाने का मौका मुझे मिलेगा। सपने सच होते हैं। लेजंड किशोर कुमार सर, आप हमेशा बकरार रहेंगे। बॉलीवुड इंडियन म्यूजिक के लेजंड को हम कभी भुला नहीं सकते।' एक्ट्रेस के इस वीडियो ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

काम की बात करें तो उर्वशी ने फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' में नजर आई। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द तेलगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आने वाली है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

urvashi rauteladancerainwearingred sareevideoviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...