बॉलीवुड फेमस सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नेहा और रोहन की शादी में कई स्टार्स भी पहुंचे। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नेहा और रोहन की शादी में पहुंची। उर्वशी ने नेहा की शादी में टोनी ककक्ड़ के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो टोनी ककक्ड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
26 Oct, 2020 10:58 AMमुंबई. बॉलीवुड फेमस सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नेहा और रोहन की शादी में कई स्टार्स भी पहुंचे। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नेहा और रोहन की शादी में पहुंची। उर्वशी ने नेहा की शादी में टोनी ककक्ड़ के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो टोनी ककक्ड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
टोनी ककक्ड़ द्वारा शेयर वीडियो में उर्वशी टोनी के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है। उर्वशी ने टोनी के साथ खूब ठुमके लगाए। उर्वशी ने नेहा की शादी में खूब मस्ती की। नेहा और टोनी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें उर्वशी रौतेला ने सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उर्वशी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' भी नजर आई। साल 2014 में उर्वशी हनी सिंह के सॉन्ग 'लव डोज' में भी नजर आई थी। जिससे एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। बहुत जल्द उर्वशी तेलुगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आने वाले है।