एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतती हैं। फैशन के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग के चलते उन्हें इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ लगे हैं। बाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद उर्वशी तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी ने हाल ही में एक तमिल फिल्म साइन की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए वसूले हैं। इस डील के बाद उर्वशी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी है। उर्वशी ने अपना नाम दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी मंहगी एक्ट्रे
06 Apr, 2021 05:06 PMमुंबई: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतती हैं। फैशन के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग के चलते उन्हें इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ लगे हैं। बाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के बाद उर्वशी तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
उर्वशी ने हाल ही में एक तमिल फिल्म साइन की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए वसूले हैं। इस डील के बाद उर्वशी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी है। उर्वशी ने अपना नाम दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी मंहगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
उर्वशी ने इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी। फिल्म वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग है।
उर्वशी को हाल ही में मनाली में अपनी आपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए दिग्गज सरवनन के साथ देखा गया था। तमिल के अलावा उर्वशी फिल्म 'ब्लैक रोज़' से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।