एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हाई फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह फैशन के मामले में इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें कीमती कपड़ों, गहनों के साथ गॉर्जियस लुक में देखा जाता है, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते है। इसी बीच उर्वशी ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हैवी ज्वेलरी के साथ जबरदस्त फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अलग-अलग स्
12 Aug, 2021 12:37 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हाई फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह फैशन के मामले में इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें कीमती कपड़ों, गहनों के साथ गॉर्जियस लुक में देखा जाता है, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते है। इसी बीच उर्वशी ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हैवी ज्वेलरी के साथ जबरदस्त फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अलग-अलग स्टाइल में पोज मार रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन ये देखने में जितना अट्रैक्टिव लग रहा है, एक्ट्रेस के लिए उतना ही मुश्किल था।
वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने खुलासा किया कि उन्होंने ये फोटोशूट 51.8 डिग्री हाई सेल्सियस में करवाया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 51.8 डिग्री हाई टेम्परेचर. मैं मेल्ट हो रही हूं। लव माई टीम।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी ने हजारों नगों से जड़ी कीमती ड्रेस पहनी हुई है। कानों में उन्होंने 15 इंच लंबे हीरों के इयरिंग पहने हुए हैं और बालों पर भी मैचिंग ज्वेलरी को सजाया हुआ है। इस गैट्अप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
फैंस इस वीडियो को तेजी से लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।