बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वह फोटोशूट करवा रही हैं। इस दौरान वो एक गंभीर हादसे का शिकार होते होते बाल-बाल बची हैं।
18 Aug, 2018 11:13 AMमुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वह फोटोशूट करवा रही हैं। इस दौरान वो एक गंभीर हादसे का शिकार होते होते बाल-बाल बची हैं। दरअसल, वीडियो में उर्वशी पोज देते दिखाई दे रही हैं। उर्वशी गार्डन में एक बहुत ही संकरी दीवार पर चढ़कर पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने काफी हाई हील्स पहनी हुई हैं। इसी कारण उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो खुद को संभालने की एक सफल कोशिश करती हैं।
इस दौरान उर्वशी खुद को संभाल लेती हैं और उनको चोट लगने से बच जाती है, लेकिन इस दौरान उनकी बेल्ट खुल जाती है जिसके बाद वो हंसने लगती हैं। बता दें कि उर्वशी ने अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।