बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ''फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019'' का आयोजन 23 मार्च शनिवार को हुआ। इस शो का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में किया गया। इस अवॉर्ड में शो में फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए। हमेशा की तरह बॉलीवुड हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा।
25 Mar, 2019 01:48 PMमुंबई: बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' का आयोजन 23 मार्च शनिवार को हुआ। इस शो का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में किया गया। इस अवॉर्ड में शो में फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए।
हमेशा की तरह बॉलीवुड हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा। हाल ही में अब उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैशन शो के दौरान करवाए फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। उर्वशी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
इन तस्वीरों में उर्वशी रेड हॉट गाउन में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप और पौनी टेल बना रखी है। इसके अलावा रेड डार्क लिपस्टिक उनके लुक को बिल्कुल परफेक्ट जा रही है। उर्वशी बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज दे रही हैं। उनके फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि उर्वशी ने अनिल शर्मा की फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा।
उर्वशी अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह जैसे ही अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।