main page

रूस-यूक्रेन युद्ध से बाल-बाल बचीं उर्वशी रौतेला, जंग के ऐलान से पहले छोड़ा देश

Updated 25 February, 2022 02:12:15 PM

रूस व यूक्रेन के बीच घमासान जंग जारी है। दोनों देशों की सेनाएं मोर्चे पर डटी हैं। वहां से दिल दहला देने वाले वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हर तरफ लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की जान बाल-बाल बची। अगर वो सही समय पर सही

बॉलीवुड तड़का टीम. रूस व यूक्रेन के बीच घमासान जंग जारी है। दोनों देशों की सेनाएं मोर्चे पर डटी हैं। वहां से दिल दहला देने वाले वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हर तरफ लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की जान बाल-बाल बची। अगर वो सही समय पर सही कदम नहीं उठातीं तो वो भी इस युद्ध की चपेट में आ जातीं। 

 

दरअसल, 2 दिन पहले तक उर्वशी रौतेला यूक्रेन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। वहां से उन्होंने एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था। हालांकि, जंग के ऐलान से पहले ही एक्ट्रेस वहां से निकल आई थीं। 25 फरवरी को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उर्वशी परिवार के साथ मालदीव पहुंच गईं।

 

ये उर्वशी रौतेला की किस्मत ही थी जो वह इस युद्ध में फंसने से पहले ही वहां से निकल गई।एक्ट्रेस के यूक्रेन से निकल आने की खबर जानकर फैंस ने राहत की सांस ली है।

 

 

बता दें, उर्वशी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लेजेंड' की शूटिंग के लिए यूक्रेन गई थीं। इस फिल्म से एक्ट्रेस तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।


 

Content Writer: suman prajapati

Urvashi RautelaleftcountrydeclarationRussia-Ukraine warBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...