एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुईं हैं। रेड कार्पेट पर उर्वशी इन दिनों ग्लैमरस का तड़का लगा रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को फैमिना ब्यूटी अवॉर्ड शो में पहुंची, इस दौरान उर्वशी का बेहद स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
19 Feb, 2020 12:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुईं हैं। रेड कार्पेट पर उर्वशी इन दिनों ग्लैमरस का तड़का लगा रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को फैमिना ब्यूटी अवॉर्ड शो में पहुंची, इस दौरान उर्वशी का बेहद स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
इस अवॉर्ड शो के लिए उर्वशी ने व्हाइट वन ऑफ शोल्डर ड्रेस का चुनाव किया। ड्रेस को एक्ट्रेस ने पिंक बैलेट के साथ टाइ किया हुआ है, जो उनके लुक की ग्रेस को और बढ़ा रहे है।
इस लुक को एक्ट्रेस ने पिंक हील के साथ कम्पलीट किया हुआ है। मेकअप की बात करें तो पिंक लिप्स, मस्कारा आइज और मैसी हेयरस्टाइल एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
लुक को कैरी करते हुए उर्वशी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को साल 2019 में फिल्म 'पागलपंती' में देखा गया था। ये एक मल्टीस्टारर कॉमेडियन फिल्म थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई। इसके अलावा उर्वशी ने अभी किसी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।