एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उर्वशी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस भारतनाट्यम करती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
28 Jun, 2022 11:18 AMमुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उर्वशी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस भारतनाट्यम करती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में उर्वशी पिंक और ग्रीन भारतनाट्यम ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मांग पट्टी एक्ट्रेस के लुक में और भी चार चांद लगा रही है। इस लुक में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस भारतनाट्यम करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में मुंबई पुलिस को समर्पित वार्षिक सांस्कृतिक मनोरंजन कार्यक्रम उमंग का आयोजन रविवार को हुआ। इस प्रोग्राम में उर्वशी ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। काम की बात करें तो उर्वशी बहुत जल्द रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत जल्द ही अपना तमिल डेब्यू भी करने जा रही हैं।
