बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी ने हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कलरफूल खूबसूरत गाउन में नजर आ रही थीं। अब लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
09 Jan, 2019 03:56 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी ने हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कलरफूल खूबसूरत गाउन में नजर आ रही थीं। अब लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
उर्वशी अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आइज और पौनी टेल बनाए हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है जो उनके लुक पर बिल्कुल परफेक्ट जा रही है। उर्वशी की यह ड्रेस elisabetta franchi कलेक्शन से है। उनके इस लुक के लिए उन्हें Marco ferra ने स्टाइल किया है।
कई लोगों उनके लुक को पसंद कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स को उर्वशी का लुक पसंद नहीं आया है।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपकी ड्रेस पर जो letters लिखे हैं, उनमें कोई मैसेज छिपा है क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये किस देश का झंडा पहन आई हो।