main page

USA की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2022 का क्राउन, हरनाज संधू ने अपने हाथों से पहनाया ताज

Updated 15 January, 2023 12:24:19 PM

71वें मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2022) पेजेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया, जिसमें यूएसए की आर बोनी गैब्रिएल ने बाजी मारी। मिस यूनिवर्स 2022 को खिताब यूएसए की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सजा है। मिस यूनिवर्स 2021 रही हरनाज संधू ने गैब्रिएल को ताज पहनाया। इसी बिग अचीवमेंट के बाद मिस यूनिवर्स को लगातार लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 71वें मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2022) पेजेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया, जिसमें यूएसए की आर बोनी गैब्रिएल ने बाजी मारी। मिस यूनिवर्स 2022 को खिताब यूएसए की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सजा है। मिस यूनिवर्स 2021 रही हरनाज संधू ने गैब्रिएल को ताज पहनाया। इसी बिग अचीवमेंट के बाद मिस यूनिवर्स को लगातार लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।

Bollywood Tadka

 

मिस यूनिवर्स 2022 के लिए नाम अनाउंस होते ही आर बोनी गैब्रिएल काफी शॉक्ड हो गई और ताज पहनाते समय उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी छलक आए। उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ देखे जा सकते हैं।

Bollywood Tadka

 

मिस यूनिवर्स 2021 रही हरनाज संधू ने अपने हाथों से गैब्रिएल के सिर ताज सजाया। इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

 

बता दें, मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट में फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। भारत की दिविता राय टॉप-5 की रेस से बाहर हो गईं। वो इवनिंग गाउन राउंड में ही बाहर हो गईं थी।

Bollywood Tadka


भले ही दिविता राय मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने में असफल  रही, लेकिन इससे पहले यह खिताब 3 बार भारत आ चुका है। 1994 में पहली बार सुष्मिता सेन ने यह खिताब अपने नाम किया था। इसके 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थी। वहीं, तीसरी बार 2021 में हरनाज सिंधू ने यह खिताब अपने देश लेकर आई थीं।

Content Writer: suman prajapati

USAR Bonnie GabrielMiss Universe 2022Harnaaz SandhucrownedBollywood NewsHollywood NewsBollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...