एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। सोनू के पास जो भी कोई मदद के लिए आता है। एक्टर उसे निराश नहीं करते हैं। जिसकी वजह से सोनू लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। लोग सोनू को भगवान की तरह पूजने लगे हैं, लेकिन इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू से अजीबो-गरीब चीजों की मांग करते हैं। जिसे सुनकर सोनू अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। अब एक यूजर ने सोनू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग कर दी है।
22 Jun, 2021 02:54 PMमुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। सोनू के पास जो भी कोई मदद के लिए आता है। एक्टर उसे निराश नहीं करते हैं। जिसकी वजह से सोनू लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। लोग सोनू को भगवान की तरह पूजने लगे हैं, लेकिन इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू से अजीबो-गरीब चीजों की मांग करते हैं। जिसे सुनकर सोनू अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। अब एक यूजर ने सोनू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग कर दी है।

'इंजीनियरिंग लड़का' के नाम से बने ट्विटर हैंडल ने सोनू सूद और उनके फाउंडेशन को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है, उसका कुछ हो सकता है??' सोनू ने इसका मजेदार जवाब देते हुए लिखा- 'उसका तो पता नहीं, अगर iPhone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा।' इसके साथ सोनू ने हंसी वाली इमोजी बनाई है। एक्टर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

काम की बात करें तो सोनू आखिरी बार फिल्म सिंबा में नजर आए थे। अब सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनू के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे।
