बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा ही लोगों की मदद करने को तैयार दिखते हैं। सोशल मीडिया के सहारे भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। वहीं लोगों के एक ट्वीट करते ही मदद सीधे घर तक पहुंच जाती है। लेकिन कई बार ये फरमाइश ऐसी होती हैं जिन्हें सोनू सूद पूरी नहीं कर पाते हैं। वजह सिंपल है कि वो शख्स जरूरतमंद नहीं होता। हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद से स्मार्ट फोन की मांग की। वैसे तो सोनू सूद ने ससे पहले कई लोगों को फोन गिफ्ट किया है, लेकिन इस केस में एक्टर ने फोन देने से मना कर दिया। दरअसल, यूजर ने सोश
28 Feb, 2021 11:55 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा ही लोगों की मदद करने को तैयार दिखते हैं। सोशल मीडिया के सहारे भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। वहीं लोगों के एक ट्वीट करते ही मदद सीधे घर तक पहुंच जाती है। लेकिन कई बार ये फरमाइश ऐसी होती हैं जिन्हें सोनू सूद पूरी नहीं कर पाते हैं। वजह सिंपल है कि वो शख्स जरूरतमंद नहीं होता।
हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद से स्मार्ट फोन की मांग की। वैसे तो सोनू सूद ने ससे पहले कई लोगों को फोन गिफ्ट किया है, लेकिन इस केस में एक्टर ने फोन देने से मना कर दिया। दरअसल, उस यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि उसने अपने दोस्तों के सामने मां की कसम खाई है कि वो एक अच्छा फोन लेकर रहेगा। अब उसे वो फोन किसी भी कीमत पर चाहिए, ऐसे में वो सीधे सोनू सूद से ही मदद मांग रहा है।
अब उस यूजर के ट्वीट पर एक्टर ने दिल जीतने वाली बात कही। सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा-'मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी। फोन तो सबके पास है, दुआएं किसी किसी के पास।'
सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के न केवल घर पहुंचने का इंतजाम करवाया बल्कि बल्कि उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। इसके बाद से सोनू सूद की खूब तारीफ होने लगी। लाॅकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनू सूद जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सोनू सूद को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है।