main page

यूजर ने पूछा-''क्राइम पेट्रोल' शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं', जवाब देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी बोलीं-'ताकि आप जैसे...

Updated 01 June, 2021 02:16:43 PM

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है जिसके जरिए बी-टाउन स्टार्स  फैंस से रूबरू होते रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और कुछ वीडियोज भी शेयर करते हैं। लेकिन कई बार इन स्टार्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। जहां कुछ स्टार्स  चुप रहते हैं तो कई बार बार वो क्लास भी लगा देते हैं। वहीं अब कुछ ऐसा ही टीवी की बहू ''इश्तिा'' यानि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया के साथ भी हुआ।

मुंबई: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है जिसके जरिए बी-टाउन स्टार्स  फैंस से रूबरू होते रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और कुछ वीडियोज भी शेयर करते हैं। लेकिन कई बार इन स्टार्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। जहां कुछ स्टार्स  चुप रहते हैं तो कई बार बार वो क्लास भी लगा देते हैं। वहीं अब कुछ ऐसा ही टीवी की बहू 'इश्तिा' यानि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया के साथ भी हुआ।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर उनसे एक यूजर ने ‘बेहूदा’ सा सवाल पूछा तो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल,एक यूजर ने क्राइम पेट्रोल शो में एक्ट्रेस के दुपट्टा न पहनने को लेकर सवाल पूछा।

Bollywood Tadka

 

यूजर ने लिखा-'क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?' इसके जवाब में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा-'ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।'

Bollywood Tadka

दिव्यंका के इस जवाब को देख एक और यूजर ने लिखा-'अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा- जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।

Bollywood Tadka

बता दें कि दिव्यांका ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से करियर की शुरुआत की थी। लेकिन वह टीवी के शो  'ये है मोहब्बतें' में 'ईशी मां' के किरदार से घर-घर में फेमस हुईं थी। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों 'क्राइम पेट्रोल' शो में होस्त के तौर पर नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में नजर आएंगी। शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही है।

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

divyanka tripathiuserstrolledcrime patrolLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...