main page

नई नवेली दुल्हन Athiya का टपोरी लुक देख भड़के यूजर, लिखा- 'शादी खत्म हुई कि सिंदूर गायब'

Updated 31 January, 2023 02:09:24 PM

शादी के बाद न्यूली वेड आथिया का लुक देख फैंस निराश हो गए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल अपनी शादी के बाद एक साथ स्पॉट हुआ हैं। फैंस लंबे समय से सुनील शेट्टी की लाडली को नई नवेली दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, फैंस की इस इच्छा पर पानी फिर गया है। शादी के बाद न्यूली वेड आथिया का लुक देख फैंस निराश हो गए हैं। आथिया मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहन नहीं ब्लकि सिंपल कुंवारी लुक में नजर आई हैं। जिसके बाद तो यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

शादी के बाद टपोरी लुक में नजर आईं आथिया
आथिया और केएल राहुल की शादी की धूम अभी फिकी भी नहीं पड़ी। लेकिन उससे पहले ही आथिया का लुक जरुर फीका पड़ गया है। बीती रात आथिया को पति केएल राहुल के साथ टपोरी लुक में देखा गया है। कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आथिया ओवर साइज्ड प्रिंटिड शर्ट और डेनिम पेंट पहने नजर आ रही हैं। हालांकि, आथिया का ये लुक फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

<

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स कर आथिया को ट्रोल 
एक यूजर ने लिखा- "तुम शादीशुदा हो...वैसे रहो, टपोरी वाला लुक मत रखो।" दूसरे यूजर ने लिखा- "शादी खत्म हुई हीं कि सिंदूर गायब।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "फोटोज खिंचवाने के लिए शादी की थी क्या?" 

फैंस को नहीं पसंद आया आथिया का लुक
बता दें कि, आथिया और केएल ने 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद  24 जनवरी को सात फेरे लिए। कपल की इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अपनी शादी में आथिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि, वह शादी के बाद आथिया का न्यूली वेड लुक देख पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

Content Editor: kahkasha

Athiya ShettyKL Rahulathiya look after marrigeathiya trollathiya tapori looknewely wed athiyasunil shettyentertainment news

loading...