बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ गोवा में वेकेशन एंजाॅय कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई लौटे हैं। मुंबई लौटते ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स पर काम करना शुरु कर दिया है।
25 Sep, 2020 01:27 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ गोवा में वेकेशन एंजाॅय कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई लौटे हैं। मुंबई लौटते ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स पर काम करना शुरु कर दिया है।
वहीं काम शुरु करने से पहले एक्टर ने अपना कोविड टेस्ट करवाया। इस दौरान की तस्वीरें वरुण ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में वरुण टेस्ट करवाते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा-'काम पर वापिस लौट रहा हूं, दो गज की दूरी बनाएं, मास्क है जरूरी। मैडिक्ल टीम का शुक्रिया। जहां एक तरफ लोग वरुण को उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं।'
वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- ड्रग टेस्ट भी करवा लेना था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-नशेड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा-एनसीबी ने भी 2 गज की दूरी बना लेना।
दरअसल, बाॅलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों ड्रग केस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एनसीबी ने इस मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन भेजा है।
वरुण के काम की बात करें तो वह सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगे। यह फिल्म मई 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया।