कोरोना संकट के दौरान बॉलीवुड स्टार्स प्रभावित लोगों की हर संभव तरीके से मदद कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस वाणी कपूर का नाम सामने आया है। एक्ट्रेस ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया है। इसके लिए एक्ट्रेस वर्चुअल डेट पर जाने की तैयारी में हैं।
30 May, 2020 02:29 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना संकट के दौरान बॉलीवुड स्टार्स प्रभावित लोगों की हर संभव तरीके से मदद कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस वाणी कपूर का नाम सामने आया है। एक्ट्रेस ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया है। इसके लिए एक्ट्रेस वर्चुअल डेट पर जाने की तैयारी में हैं।
वाणी कपूर का कहना है कि महामारी के इस संकट के दौरान हमें अपने देशवासियों की अधिक से अधिक मदद करने की जरूरत है। मैं अपने देश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद के लिए ये काम कर रही हूं, जो लॉकडाउन के चलते मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
एक्ट्रेस ने बताया कि इस एक्टिविटी में 5 विजेताओं को मेरे साथ वर्चुअल डेट करने का मौका मिल सकता है।हम इसके जरिए पैसा इकट्ठा करके कई परिवारों को मदद करेंगे। इस इक्ट्ठे पैसों से श्रमिकों और उनके परिवार वालों को बना बनाया भोजन उपलब्ध होगा। इस भोजन को महाराष्ट्र, बैंगलोर, और चेन्नई के विभिन्न इलाकों में बांटा जाएगा। इस भोजन में चावल, दाल, सब्जियां, चपाती इत्यादि शामिल होगा। ऐसे में वाणी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंड इकठ्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म फैनकाइंड से जुड़ीं हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और कमाई के मामले के खूब रिकॉर्ड तोड़ा था।