बॉलीवुड में हॉट एक्ट्रेसेस की बात हो और वाणी कपूर की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। वाणी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ''वाॅर'' की सक्सेस को एंजाॅय कर रही हैं।। इस फिल्म में वाणी के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्राॅफ लीड रोल में थे।
13 Oct, 2019 10:27 AMमुंबई: बॉलीवुड में हॉट एक्ट्रेसेस की बात हो और वाणी कपूर की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। वाणी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वाॅर' की सक्सेस को एंजाॅय कर रही हैं।। इस फिल्म में वाणी के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्राॅफ लीड रोल में थे।
फिल्म में वाणी का हाॅट एंड बोल्ड अंदाज देखन को मिला था। आए दिन वाणी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। इसी बीच वाणी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, शनिवार रात दिल्ली में इंडिया फैशन वीक का आयोजन किया गया था।
इस फैशन शो में कई स्टार्स ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। एक्ट्रेस वाणी भी इसी शो का हिस्सा बनी थीं। वाणी डिजाइन पायल सहगल की शो स्टोपर बनी थीं। 'वाॅर' एक्ट्रेस रैंप पर ब्लैक ट्यूल शाॅर्ट ड्रेस में रैंप पर उतरी।
वाणी ने डार्क मेकअप,लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स कैरी की थीं। रैंप पर वाणी ने दिलकश अंदाज में पोज दिए। वाणी के इस लुक को देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो हुस्न के जलवे बिखेरती हुई दिख रही हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वाणी के ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
काम की बात करें तो वाणी रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में दिखेंगी। यशराज बैनर तले बन रही एक्शन-एडवेंचर फिल्म शमशेरा में वाणी एक अलग अंदाज में दिखने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आएंगे।