बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और वाणी कपूर की जोड़ी जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाली है। वाणी कपूर ने फिल्म से जुड़ी पहली झलक शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर और वाणी नजर आ रहे हैं।
20 Jan, 2019 11:04 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और वाणी कपूर की जोड़ी जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाली है। वाणी कपूर ने फिल्म से जुड़ी पहली झलक शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर और वाणी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन में लिखा फेलो स्कूपर्स रणबीर कपूर।
बता दें कि दोनों ने 1 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी। फिल्म की शूटिंग से पहले यशराज ऑफिस में एक पूजा रखी गई थी। इस फिल्म में रणबीर-वाणी के अलावा संजय दत्त भी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म में संजय निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं रणबीर कपूर एक्शन करते दिखेंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।