एक्ट्रेस वाणी कपूर ने 23 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। वाणी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही हैं।
24 Aug, 2021 11:04 AMमुंबई. एक्ट्रेस वाणी कपूर ने 23 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। वाणी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में वाणी ऑरेंज व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस अपनी 'गर्ल गैंग' यानि बेस्ट फ्रेंड्स अनुष्का और आकांक्षा रंजन के साथ दिखाई दे रही है।
तीनों मस्ती करती हुई और काफी खुश नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए वाणी ने लिखा- 'जन्मदिन की दोपहर!!! आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में वाणी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आई है। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे।