एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर, 2022 को अपने इंदौर वाले घर में आत्महत्या की थी। उनके निधन की खबर को सुन पूरी इंडस्ट्री दहल गई थी। हालांकि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट में वैशाली ठक्कर ने राहुल नवलानी और उनकी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दोनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 19 अक्टूबर को आरोपी को अरेस्ट किया गया था। अब पुलिस रिमांड में राहुल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।राहुल ने पुलिस को बत
23 Oct, 2022 08:07 AMमुंबई: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर, 2022 को अपने इंदौर वाले घर में आत्महत्या की थी। उनके निधन की खबर को सुन पूरी इंडस्ट्री दहल गई थी। हालांकि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट में वैशाली ठक्कर ने राहुल नवलानी और उनकी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दोनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 19 अक्टूबर को आरोपी को अरेस्ट किया गया था। वह घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी भी करवा दी थी और एयरपोर्ट पर भी बता दिया था जिससे वह देश छोड़कर कहीं भाग न सके। पुलिस ने गुरुवार 20 अक्टूबर को राहुल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस रिमांड में राहुल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

राहुल ने पुलिस को बताया जब वैशाली ने सुसाइड किया तो उसके 6 घंटे पहले एक्ट्रेस ने उसकी पत्नी दिशा को वह नोट भेजा था। इसके बारे में जब राहुल को मालूम हुआ तो उसने वैशाला की की मां तो बताया। उसके मुताबिक वैशाली को मां ने बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसके बाद राहुल रात को ही घर से भाग गया।

खुद को बताया निर्दोष
पूछताछ के दौरान राहुल ने खुद को निर्दोष बताया है। इतना ही नहीं उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट तक डिलीट कर दिया है। मोबाइल का डेटा भी फॉर्मैट कर दिया है हालांकि पुलिस सब रिकवर करने की कोशिश कर रही है। वैशाली के परिवार की मदद ले रही है जिनका आरोप है कि राहुल उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसको ब्लैकमेट कर रहा था और धमकियां दे रहा था।

हाल ही में वैशाली के भाई ने भी राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि राहुल पिछले ढाई साल से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह उनकी बहन को लगातार धमकियां देता था जिसकी वजह से वह परेशान रहती थीं। इसके अलावा वैशाली के को-एक्टर रहे निशांत मलकानी ने भी कई चौंकाने वाली बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि राहुल वैशाली को प्रताड़ित कर रहा है यह बात उन्हें पता थी। एक्ट्रेस की वजह से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई थी।