main page

Valentine's Day पर निक ने प्रियंका को भेजे लाल गुलाब, एक्ट्रेस बोलीं-'काश तुम भी यहां होते इन फूलों

Updated 15 February, 2021 05:43:32 PM

विश्वभर में रविवार (14 फरवरी) को प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। बी-टाउन में भी इस प्यार भरे दिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला। हर किसी ने अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रिट कियाष फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दिन कोई पार्टनर के पास था, तो कोई दूर था। जहा

मुंबई: विश्वभर में रविवार (14 फरवरी) को प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। बी-टाउन में भी इस प्यार भरे दिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला। हर किसी ने अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रिट कियाष फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दिन कोई पार्टनर के पास था, तो कोई दूर था। जहां न्यूमाॅम बनी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से काफी दूर थी।

Bollywood Tadka

कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी था। वेलेंटाइन के मौके पर उनके पति निक जोनास उनके पास नहीं थे लेकिन प्रियंका और निक दोनों ने बिना दूरी का अहसास किए एक-दूसरे को विश वैलेंटाइन डे विश किया। इतना ही नहीं निक ने पत्नी प्रियंका को खास सप्राइज भी दिया। उन्होंने वेलेंटाइन के मौके पर पीसी के लिए ल और गुलदस्ते भिजवाए।

Bollywood Tadka

इसकी तस्वीर देसी गर्ल ने अपने इंस्टा पर शेयर की। तस्वीर में वह एक सोफे पर अकेले बैठी हैं।उनके आसपास बहुत सारे गुलाब के फूल और गुलदस्ते रखे हैं। पति के सप्राइज को देखकर प्रियंका खुश होने-होने के साथ इमोशनल भी हुईं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'काश तुम यहां होते निक.. इन फूलों की तरह।'

 

प्रियंका ने निक के साथ एक तस्वीर शेयर की,जिसमें कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-मेरे हमेशा के वैलेंटाइन. मैं तुमसे प्यार करती हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 

वहीं निक जोनस ने भी  एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में निक और प्रियंका घुड़सवारी कर रहे हैं। निक ने कैप्शन में लिखा-तुम जहां भी जाओगी, मैं भी जाऊंगा, क्योंकि हम दोनों साथ में हैं। चाहे बुरा या अच्छा। साथ रहो, क्योंकि साथ रहना अच्छा है। हैप्पी वैलेंटाइन डे प्रियंका।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और और आदर्श गौरव थे। पीसी की फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्न 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की है
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopramisseshubbyNick Jonasvalentine dayBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...