फैंस अपने चहेते स्टार्स के लिए किस हद तक चले जाते हैं शायद इस बात अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कभी-कभी फैंस की दीवानगी इतनी बढ़ जाती है कि स्टार्स मुसीबत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी हुआ।
05 May, 2019 02:45 PMमुंबई: फैंस अपने चहेते स्टार्स के लिए किस हद तक चले जाते हैं शायद इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कभी-कभी फैंस की दीवानगी इतनी बढ़ जाती है कि स्टार्स मुसीबत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ भी हुआ। यहां तक फैन की इस हरकत से परेशान होकर वाणी को पुलिस के पास तक जाना पड़ा। स्पॉटबॉय के मुताबिक वाणी मुंबई के वर्सोवा से बांद्रा जा रही थी कि तभी अचानक एक बाइक सवार उनकी कार का पीछा करने लगा। जिस तरह से उसने गाड़ी का पीछा कर रहा था, वाणी उससे काफी डर गईं।
ऐसा होता देख वाणी के ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी ताकि फैन को पीछे छोड़ा जा सके। लेकिन हद तो तब हो गई जब बाइक सवार ने वाणी के बांद्रा से दोबारा वर्सोवा लौटने पर उनका फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। बाइकर लगातार वाणी की कार का पीछा कर रहा था। इस बात से एक्ट्रेस बहुत परेशान हो गईं। वाणी को डर था कहीं कोई हादसा न हो जाए।
इससे परेशान होकर वाणी अपनी कार को सीधे वर्सोवा पुलिस स्टेशन ले गई। जहां उन्होंने उस फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस सनकी फैन का नाम समीर खान बताया जा रहा है। इस सनकी फैन के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई हुई या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी इन दिनों फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म में रणबीर-वाणी के अलावा संजय दत्त भी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में संजय निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं रणबीर एक्शन करते दिखेंगे।