बाॅलीवुड एक्टर वरूण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्में वरुण ने एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले करण जौहर की फिल्म ''माय नेम इज खान'' में बतौर असिस्टेंट डायरैक्टर काम किया था। वरुण की हाल में फिल्म ''अक्टूबर'' रिलीज हुई है। निर्देशक शूजित सरकार की इस फिल्म
24 Apr, 2018 11:07 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरूण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्में वरुण ने एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरैक्टर काम किया था। वरुण की हाल में फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज हुई है। निर्देशक शूजित सरकार की इस फिल्म में वरुण धवन अलग ही रुप में नजर आए। फिल्म में उनके साथ बनीता संधू नजर आईं।
अपने रोल के लिए वरुण धवन ने खूब मेहनत की। इस किरदार में खुद को फिट करने के लिए वरुण ने होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स की तरह ट्रेनिंग ली। वरुण ने इसके लिए होटल में बर्तन भी धोए।
'अक्टूबर' फिल्म की शूटिंग दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई है। उन्होंने फाइव स्टार होटल में कुकिंग से लेकर टॉयलेट की सफाई की। सबसे खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान विदेशी टूरिस्ट्स ने उन्हें असली कर्मचारी समझ लिया और खाने के साथ ही रुम सर्विस का आॅर्डर तक दे डाला। वरुण ने भी अपने स्टारडम को बीच में नहीं आने दिया और पूरी शिद्दत से गेस्ट के आॅर्डर पूरे किए।
फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार का कहना है कि उन्होंने वरुण से इतनी मेहनत इसलिए करवाई क्योंकि वरुण जान सकें होटल इंडस्ट्री कितनी अनुशाासित है और यहां किस तरह से काम होता है।