बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ''स्ट्रीट डांसर'' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच वरुण ने ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहे हैं। वरुण ने हिपहॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मदद की है।
17 May, 2019 12:44 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच वरुण ने ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहे हैं। वरुण ने हिपहॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मदद की है। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के जरिए हुआ, जिस पर वरुण धवन ने रिप्लाई किया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस डांसर की मदद के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहा है।
वरुण ने भी इस कैंपेन का पोस्ट देखा। पोस्ट देखते ही वरुण ने इस शख्स के बारे में पूछा उसके बाद वरुण ने कहा कि वह इस शख्स की मदद करना चाहते है। इस बातचीत का स्क्रीनशॉट डांसर की फोटो पोस्ट करने वाले शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वरुण को शुक्रिया कहा।
बता दें कि ईशान मुरादाबाद, यूपी का रहने वाला है। डांस प्रैक्टिस के दौरान अचनाक इसके साथ हादसा हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में ईशान के गले की हड्डी टूट गई। डांसर कार्तिक राजा ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
वहीं यह पहला मौका नहीं है जब वरुण ने किसी की मदद की हो। इससे पहले साल 2015 में सुरेश मुकुंद के ग्रुप को वर्ल्ड हिपहॉप चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के सपने को पूरा किया था। इसके अलावा हाल ही में पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए वरुण ने एक महिला की मदद करते हुए दिखाई दिए थे। दरअसल, वरुण पोलिंग बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। इस बीच वरुण की नजर एक बूढ़ी महिला पर पड़ीं। महिला को सीढ़िया चढ़ने में तकलीफ हो रही थी। वरुण ने महिला का हाथ पकड़ा और उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर लाने में मदद की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दिक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा वरुण स्ट्रीट डांसर और कुली नंबर 1 में नजर आएंगे।