main page

'डाॅक्टर्स को परेशान मत करो, वे भगवान की तरह हैं अगर कोई मरीज अपनी जान गंवाता है तो यह उनकी गलती तो नहीं': वरुण धवन

Updated 06 June, 2021 01:56:08 PM

देशभर में कोरोना महामारी का कहर बना हुआ है। कोरोना की इस लहर में कई लोगों ने अपने चाहने वालों को खोया। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर अपने घर वापस भी लौट आएं हैं। महामारी के बीच देश भर से डॉक्टरों पर हुए हिंसा की खबरें आ रही हैं। मरीजों के घरवालें या फिर रिश्तेदार, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों पर हिंसा करते हुए पाए जा रहे हैं। आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी इस तरह की घटनाओं की निंदा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भूमि पेडनेकर ने डाॅक्टर पर हो रहे हमलों की निंदा की थीं। वहीं अब वरुण धवन ने अपने लेटेस्ट इंस्

मुंबई: देशभर में कोरोना महामारी का कहर बना हुआ है।  कोरोना की इस लहर में कई लोगों ने अपने चाहने वालों को खोया। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर अपने घर वापस भी लौट आएं हैं। महामारी के बीच देश भर से डॉक्टरों पर हुए हिंसा की खबरें आ रही हैं। मरीजों के घरवालें या फिर रिश्तेदार, मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों पर हिंसा करते हुए पाए जा रहे हैं। आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी इस तरह की घटनाओं की निंदा कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले भूमि पेडनेकर ने डाॅक्टर पर हो रहे हमलों की निंदा की थीं। वहीं  अब वरुण धवन ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में इन घटनाओं पर गुस्सा जाहिर किया। वीडियो में वरुण एक डॉक्टर से बातचीत करते दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हो रही हिंसा और इसके समाधान पर बात की। डॉ मनन वोरा ने कहा क‍ि वे चाहते हैं लोग इस बात को समझें कि अगर किसी भी मरीज का निधन हो जाता है, तो यह डॉक्टर की गलती नहीं है।

Bollywood Tadka

इस बातचीत के दौरान वरुण ने ने अपनी मौसी के बारे में भी बताया, जो पिछले साल शिकागो के एक अस्पताल में एक महीने से भर्ती थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मौसी का 40 दिन बाद निधन हो गया था। वरुण ने कहा-'मेडिकल स्टाफ के खिलाफ इस तरह का बर्ताव सही नहीं है डॉक्टर सभी के लिए भगवान की तरह हैं, खासकर मौजूदा हालात में। जनता को यह समझना चाहिए कि अगर कोई मरीज अपनी जान गंवाता है तो यह उनकी गलती नहीं है। डॉक्टरों को परेशान मत करो, तुम ऐसा नहीं कर सकते।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

 


काम की बात करें तो वरुण जल्द ही कृति सैनन के साथ  फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। इसके अळावा वह 'जुग जुग जीयो' में भी हैं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

varun dhawanexpressedviolencedoctorscoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...