main page

शादी के बाद वरुण धवन का पहला ट्वीट, नताशा संग मैरिज को लेकर फैंस से कही ऐसी बात

Updated 27 January, 2021 03:50:54 PM

फिल्म एक्टर वरुण धवन को 24 जनवरी को उनकी दुल्हनिया नताशा दलाल मिल गई हैं। कपल की शादी अलीबाग में खूब धूमधाम से हुई है। हालांकि, शादी के बाद अब तक भी कपल की फोटोज और वीडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच शादी के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्टर वरुण धवन को 24 जनवरी को उनकी दुल्हनिया नताशा दलाल मिल गई हैं। कपल की शादी अलीबाग में खूब धूमधाम से हुई है। हालांकि, शादी के बाद अब तक भी कपल की फोटोज और वीडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच शादी के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। 

Bollywood Tadka


दरअसल, शादी के बाद यानि अब तक भी फैंस उन्हें शादी की लगातार बधाईयां दे रहे हैं और शादी की तस्वीरों पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस का बधाईयों के लिए शुक्रिया अदा किया है। वरुण ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  'पिछले कुछ दिनों से मुझे और नताशा को बहुत प्यार और सकारात्मक ऊर्जा मिल रही हैl इसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह बहुत खास है।

Bollywood Tadka


वरुण का ये ट्वीट अब खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

बता दें, वरुण धवन ने अलीबाग में गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी रचाई है। शादी के बाद दोनों मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि कोरोना के चलते दोनों की शादी प्राइवेट हुई है। कपल की शादी में करण जोहर, मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान और कुणाल कोहली जैसे लोग भी पहुंचे थे।

 
 

: suman prajapati

Varun Dhawantweetmarriagenatasha dalalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...