बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी से पहले शनिवार (23 जनवरी) को कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी।
26 Jan, 2021 08:54 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी से पहले शनिवार (23 जनवरी) को कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी।
अब वरुण धवन ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वरुण धवन की मंगेतर (अब पत्नी) नताशा हाथों में एक्टर के नाम की मेहंदी लगा रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वरुण नताशा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वरुण ने नताशा दलाल अपने हाथों की रची मेहंदी कैमरे पर दिखा रही हैं।
लुक की बात करें तो नताशा और वरुण व्हाइट और क्रीम कलर के आउटफिट पहने थे। जहां वरुण धवन क्रीम कलर की शेरवानी में थे और वहीं नताशा ने व्हाइट लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वरुण धवन और नताशा दलाल ने अभी अलीबाग रिजॉर्ट नहीं छोड़ा हैं। वरुण और नताशा का मुंबई वापस जाने से पहले अभी सोमवार और मंगलवार का समय अलीबाग बिताने का प्लान है। उनकी कार रिजॉर्ट के पार्किंग एरिया में देखा गया है। एक्टर का मेन स्टाफ भी वहीं रुका है।
2 फरवरी होगा रिस्पेशन
कोरोना महामारी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी प्राइवेट सेरेमनी की तरह संपन्न हुई।अगले हफ्ते यानी 2 फरवरी को वरुण धवन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल होंगे।