बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 32वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण का जन्म साल 1987 को मुंबई में हुआ था। खबरों की मानें तो वरुण अपना बर्थ-डे अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ थाइलेंड में सेलिब्रेट करेंगे। कुछ ही समय में वरुण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
24 Apr, 2019 08:55 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 32वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण का जन्म साल 1987 को मुंबई में हुआ था। खबरों की मानें तो वरुण अपना बर्थ-डे अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ थाइलेंड में सेलिब्रेट करेंगे। कुछ ही समय में वरुण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वरुण बचपन में काफी नटखट थे और उनमें अनुशासन लाने में उनके मां-पापा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।वरुण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी। काम की बात करें तो वरुण इन दिनों स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी हैं। इसक अलावा वह फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगे। वरुण के बर्थ-डे पर देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें.....