एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल इंडिया की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज में एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दोनों स्टार्स ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
09 Jun, 2023 11:07 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल इंडिया की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज में एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दोनों स्टार्स ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वरुण लाइट ब्लू फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट नजर आ रहे हैं। वहीं सामंथा ब्लैक स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज और ब्लू कलर की साड़ी कैरी किया है और दोनों स्टार उनके आस-पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
सामंथा रुथ प्रभु के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म कुशी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी है। वहीं, वरुण सिटाडेल के अलावा जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ बवाल में दिखाई देंगे।