main page

3 साल की हुई वरुण धवन की भतीजी नियारा, चाचू ने यूं लुटाया लाडली पर प्यार

Updated 31 May, 2021 11:10:15 AM

: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन  लाॅकडाउन की वजह से अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर आए दिन नई-नई तस्वीरें शेयर करता है। हाल ही में वरुण ने इंस्टा पर भतीजी नियारा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल,वरुण की भतीजी 3 साल की हुईं हैं। ऐसे में एक्टर ने घर पर ही भतीजी का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। सामने आई तस्वीर में नियारा वरुण की गोद में हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन  लाॅकडाउन की वजह से अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर आए दिन नई-नई तस्वीरें शेयर करता है। हाल ही में वरुण ने इंस्टा पर भतीजी नियारा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल,वरुण की भतीजी 3 साल की हुईं हैं। ऐसे में एक्टर ने घर पर ही भतीजी का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। सामने आई तस्वीर में नियारा वरुण की गोद में हैं।

Bollywood Tadka

वरुण ने जहां व्हाइट टी शर्ट और ब्लू जोगेर्स पहने हुए है। वहीं उनकी प्यारी भतीजी ने व्हाइट टॉप और गोल्डन स्कर्ट पहनी हुई है। इन तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-लिटिल वन। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वरुण अपनी भतीजी के काफी करीब हैं। वे अक्सर भतीजी की प्यारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वरुण के बड़े भाई रोहित धवन और जाह्नवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी। 31 मार्च 2018 को ये कपल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना।  रोहित डायरेक्टर है और उन्होंने 'देसी ब्वॉय', 'ढिशूम' जैसी फिल्में डायरेक्ट की है।

Bollywood Tadka

वरुण के काम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग खत्म की है। इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। भेड़िया फिल्म के जरिए वरुण और कृति दोनों दूसरी बार साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'दिलवाले' में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी हैं। इसके अलावा वरुण 'जुग जुग जीयो' में भी नजर आएंगे। 

Content Writer: Smita Sharma

Varun DhawannieceNiyarabirthday celebrationsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...