main page

'आज स्वर्ग ने एक सितारा हासिल किया और हमने खो दिया', सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से दुखीं वरुण धवन ने शेयर किया पोस्ट

Updated 02 September, 2021 04:48:14 PM

बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्का के अचानक निधन से उनके फैंस और करीबियों का गहरा सदमा लगा है। वहीं फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करने वाले एक्टर वरुण धवन भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।वरुण ने उनके और आलिया भट्ट के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आरआईपी भाई। आपको बहुत से लोग प्यार करते हैं। आज स्वर्ग ने एक सितारा हासिल किया है और हमने एक खो दिया है। परिवार और प्रियजनों के प्र

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्का के अचानक निधन से उनके फैंस और करीबियों का गहरा सदमा लगा है। वहीं फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करने वाले एक्टर वरुण धवन भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

 


वरुण ने उनके और आलिया भट्ट के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आरआईपी भाई। आपको बहुत से लोग प्यार करते हैं। आज स्वर्ग ने एक सितारा हासिल किया है और हमने एक खो दिया है। परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।''

 


बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने वरुण धवन के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्टी लीड रोल में नजर आईं थी। इसी फिल्म के साथ ही सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सिद्धार्थ के काम को लोगों ने काफी पसंद किया था।
 

Content Writer: suman prajapati

Varun DhawanpostsaddeneddemiseSidharth ShuklaTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...