main page

गर्लफ्रेंड को छोड़ फोन में बिजी दिखे वरुण धवन, टपोरी स्टाइल में नताशा संग सामने आई तस्वीरें

Updated 19 June, 2019 05:22:55 PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। लुक की बात करें तो इस दौरान वरुण टपोरी स्टाइल में नजर आए वहीं नताशा ने व्हाइट टॉप के साथ व्हाइट शॉर्टस पहने थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। लुक की बात करें तो इस दौरान वरुण टपोरी स्टाइल में नजर आए वहीं नताशा ने व्हाइट टॉप के साथ व्हाइट शॉर्टस पहने थे।

 

Bollywood Tadka

 

अगर वरुण के टपोरी स्टाइल की बात इस समय उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ रेड सेंडो के उपर ब्लैक नेट की सेंडो पहनी थी। साथ में उल्टी टोपी और गले में हैडफोन थे। अक्सर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक पोज देने वाले वरुण आज नताशा को छोड़ फोन में बिजी दिखे, वहीं नताशा भी काफी उदास लग रही थी। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि वरुण इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने आज तक अपने रिलेशनशिप को कभी छुपाया नहीं है। वरुण काफी समय से अपनी बचपन की दोस्त और डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

आए दिन ये दोनों अपनी तस्वीरे सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

हालांकि वरुण ने इन खबरों से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है, जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।

 

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो वरुण की हाल ही में फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दिक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में है।

 

Bollywood Tadka

 

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा वरुण 'स्ट्रीट डांसर' और 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।

 

Bollywood Tadka

: Konika

varun dhawanspottednatasha dalalairport lookBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...