बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन मे बंध गए हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन परफेक्ट लुक में नजर आ रहे हैं। अब वरुण की दुल्हनिया नताशा दलाल का एक प्यारा सा वीडियो काफी सुर्खियां बटौर रहा है।
25 Jan, 2021 10:52 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन मे बंध गए हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन परफेक्ट लुक में नजर आ रहे हैं। अब वरुण की दुल्हनिया नताशा दलाल का एक प्यारा सा वीडियो काफी सुर्खियां बटौर रहा है।
वीडियो में नताशा आईने के सामने पति के लिए हार श्रृंगार कर रही हैं।वह आईने के सामने बैठी हैं और लड़कियां उनका मेकअप करती नजर आ रही हैं। उनके सिर पर दुपट्टा लगाया जा रहा है और वह खुद को मिरर में निहार दिख रही हैं।
नताशा इन झलकियों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस नताशा की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
नताशा के शादी के लुक की बात करें तो उन्होंने भी ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने वी शेप नेकलाइन ब्लाउज पहना था जिसकी शीयर स्लीव्स थी। ब्लाउज में सेक्विन पर बारीकी से काम किया गया जबकि इसमें छोटे-छोटे स्कैलप्ड दिखाई दिए।
नताशा दलाल के लहंगे पर कई लेयर का घेरा के साथ सभी जगह सेक्विन पैटर्न दिखाई दिया। लहंगे के साथ एक जरी वाला दुपट्टा भी उन्होंने पहना, जिससे नताशा ने अपना सिर ढका हुआ था। दुपपट्टे के बोल बॉर्डर को फ्लोरल सेक्विन और स्टोन पैटर्न बना हुआ था। खास बात ये है कि नताशा ने खुद अपने लहंगे और ब्लाउज को डिजाइन किया है।