एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ''भेड़िया'' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वरुण काफी खूंखार लग रहे हैं। फैंस द्वारा इसे खूब देखा जा रहा है।
25 Nov, 2021 01:10 PMमुंबई. एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वरुण काफी खूंखार लग रहे हैं। फैंस द्वारा इसे खूब देखा जा रहा है।
पोस्टर में वरुण बेहद खूंखार रूप में नजर आ रहे हैं। उनकी लाल चमकती आंखें बेहद डरावनी दिख रही है। एक्टर काफी गुस्से से भरे हुए हैं। अपना लुक शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'मेरा एक अंश'। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी वरुण का लुक शेयर किया है और लिखा- 'इसी दिन, अगले साल- मिलते हैं भेड़िया से... 25 नवंबर 2022 को दुनियाभर के सिनेमा में रिलीज हो रही है।' फैंस इस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों में की गई है। पहले फिल्म 2022 के अप्रैल महीने में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर मेकर्स ने अचानक इसकी रिलीज डेट बदल कर नवबंर कर दी। 'दिलवाले' और 'कलंक' के बाद तीसरी बार वरुण और कृति एक-साथ नजर आने वाले हैं।