main page

'इंटरनैशनल वुमन्स डे' पर वरुण धवन ने पत्नी, मां और भाभी के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस को दिया खास मैसेज

Updated 09 March, 2021 01:32:08 PM

8 मार्च को ''इंटरनैशनल वुमन्स डे'' पूरी दुनिया में मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। एक्टर वरुण धवन ने भी पत्नी, मां और भाभी के साथ तस्वीर शेयर की और एक खास दिया।

मुंबई. 8 मार्च को 'इंटरनैशनल वुमन्स डे' पूरी दुनिया में मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। एक्टर वरुण धवन ने भी पत्नी, मां और भाभी के साथ तस्वीर शेयर की और एक खास दिया।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में वरुण पत्नी नताशा दलाल, मां करुणा धवन और भाभी जानवी देसाई धवन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'महिला दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नारी सब पे भारी। यह बहुत अच्छा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस दिन को विशेष बनाते हैं, लेकिन असली काम तब होगा जब हम वास्तव में अपने देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे, क्योंकि प्रत्येक महिला किसी की पत्नी, मां या बहन है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो वरुण बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा वरुण फिल्म 'भेड़िया' में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

varun dhawansharesphotoswife natasha dalalmother Karuna Dhawansister-in-law Janvi Desai DhawanInternational Womens DayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...