main page

शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' के सेट पर घायल हुए वरुण सूद, खतरनाक स्टंट करते समय हुआ हादसा

Updated 18 June, 2021 03:06:05 PM

शो ''खतरों के ख‍िलाड़ी 11'' की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। हाल ही में शो के सेट से बुरी खबर सामने आई है। खिलाड़ी वरुण सूद को चोट लग गई है। जिसके बाद वरुण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने वरुण को 3-4 दिन आराम करने के लिए कहा है। इससे पहले कंटेस्‍टेंट अनुष्‍का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आई थी।

मुंबई. शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' की शूटिंग केपटाउन में हो रही है। हाल ही में शो के सेट से बुरी खबर सामने आई है। खिलाड़ी वरुण सूद को चोट लग गई है। जिसके बाद वरुण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने वरुण को 3-4 दिन आराम करने के लिए कहा है। इससे पहले कंटेस्‍टेंट अनुष्‍का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आई थी।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण  शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्‍टंट कर रहे थे। सेट पर उस समय स्‍टंट के एक्‍सपर्ट्स भी मौजूद थे, लेकिन वरुण नीचे गिर गए और उन्‍हें चोट लग गई। वरुण के हाथों में चोट आई है। चोट लगते ही वरुण के हाथों में सूजन आ गई और भयानक दर्द भी हुआ। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही थी कि वरुण को फ्रेक्चर हुआ है, लेकिन अस्पताल में एडमिट होने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छा महसूस करने लगे।

Bollywood Tadka
डॉक्‍टर्स ने वरुण को 3-4 दिनों तक आराम करने के लिए कहा है। यानी अब वह पूरी तरह ठीक होने के बाद ही वरुण शो की शूटिंग कर पाएंगे। वरुण के साथ हुए हादसे के बाद सेट पर सावधानी बढ़ा दी गई है।

Bollywood Tadka
बता दें इस शो को रोहित शेट्टी होस्‍ट कर रहे हैं। शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में वरुण सूद के अलावा अर्जुन बिजलानी, दिव्‍यांका त्र‍िपाठी, राहुल वैद्य, निक्‍की तंबोली, अभ‍िनव शुक्‍ला, सना मकबूल, अनुष्‍का सेन, विशाल आदित्‍य सिंह और श्वेता तिवारी भी शामिल हैं। 

Content Writer: Parminder Kaur

varun soodinjuredsetkhatron ke khiladi 11Latest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...