main page

'संजू' के लिए रणबीर कपूर को नही बल्कि रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा

Updated 23 June, 2018 08:18:42 PM

बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि वह फिल्म संजू के लिए पहले रणबीर कपूर नही बल्कि रणवीर सिंह का चयन करना चाहते थे। बता दें कि राजकुमार ....

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि वह फिल्म संजू के लिए पहले रणबीर कपूर नही बल्कि रणवीर सिंह का चयन करना चाहते थे। बता दें कि राजकुमार हिरानी निर्देशित और विधु विनोद चोपड़ा निर्मित फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर के लुक को बेहद पसंद किया गया है। 

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा है कि फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद रणबीर कपूर ना होकर रणवीर सिंह थे। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘फिल्म में रणबीर को लेने का आईडिया राजू का था, जब राजू ने मुझे इस बारे में बताया तो मैं खुश नहीं हुआ और मैं चाहता था कि रणवीर सिंह इस रोल को करे। मुझे लगता था रणवीर में वह इमोशन डेप्थ है, जिससे वह संजय दत्त के रोल को बेहतर निभा सकता है। लेकिन राजू ने कहा कि रणबीर परफेक्ट होगा, जब हमने शूटिंग शुरू की तब रणबीर सच में संजय दत्त बन गए और तब मुझे अपनी बात को पेट में ही रखना पड़ा। 
Bollywood Tadka
फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर दिल और दिमाग दोनों तरह से संजय दत्त बन चुके थे। रणबीर कपूर से जब विधु विनोद चोपड़ा के इस कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘मैं उनकी इस बात के बारे में कुछ नहीं जानता लेकिन मैं इस फिल्म को कर वास्तव में खुश हूं। यह मेरे जीवन में उस समय आई जब मुझे प्रेरणा और सहारे की जरुरत थी।

:

vdhu vinod chopraranveer singhranbir kapoor

loading...