यूपी कांग्रेस में टेक्निकल इंचार्ज प्रशांत प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। कांग्रेस पार्टी के कई सदस्यों के साथ अनबन बनी हुई है। इससे पहले वह अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में आए थे।
13 Dec, 2016 10:21 AMमुंबई: यूपी कांग्रेस में टेक्निकल इंचार्ज प्रशांत प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। कांग्रेस पार्टी के कई सदस्यों के साथ अनबन बनी हुई है। इससे पहले वह अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में आए थे। बता दें कि यह वहीं प्रशांत हैं, जो पाकिस्तानी एक्ट्रैस वीना मलिक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इन दोनों की कई तस्वीरें मीडिया में सामने आई थी।
वीना की असद बशीर खान से 2013 में शादी होने के बाद प्रशांत ने आरोप लगाया था कि वीना उनके बच्चे की मां हैं।
जब प्रशांत को वीना की दुबई में हुई शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के खिलाफ फोन पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रशांत का कहना था कि वीना ने उन्हें धमकी दी है कि वो मीडिया में उनके रिलेशनशिप के बारे में कोई खुलासा न करें वरना वो छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगा देंगी।