main page

दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated 23 December, 2022 10:41:47 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके चलते अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कैकला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके चलते अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कैकला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

कैकला सत्यनारायण 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। अपने पीछे वह पत्नी नागेश्वरम्मा और चार बच्चों (दो बेटियां, दो बेटे) छोड़ गए हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार कल 24 दिसंबर को महाप्रस्थानम में किया जाएगा।  


कैकला सत्यनारायण ने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। कैकला ने फिल्मों में हर तरह के रोल प्ले किए थे। 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने तेलुगु फिल्मों में सबसे खतरनाक विलेन का रोल भी किया। एक्टर ने अपने करियर में 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्हें प्रतिष्ठित रघुपति वेंकैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  
 

Content Writer: suman prajapati

Veteran actorKaikala Satyanarayanapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...