भारतीय संगीत का आसमान सूना हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया..लग रहा है सितारे, सूरज सब गायब। 6 फरवरी की सुबह आई मनहूस खबर अपनी लता ताई नहीं रही। कोरोना और निमोनिया होने के बाद 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में थीं। 4-5 दिन पहले लगा की ठीक हो गईं है लेकिन आज भारत ने अपना कोहिनूर खो
06 Feb, 2022 07:23 PMमुंबई: भारतीय संगीत का आसमान सूना हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया..लग रहा है सितारे, सूरज सब गायब। 6 फरवरी की सुबह आई मनहूस खबर अपनी लता ताई नहीं रही।
कोरोना और निमोनिया होने के बाद 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में थीं। 4-5 दिन पहले लगा की ठीक हो गईं है लेकिन आज भारत ने अपना कोहिनूर खो दिया। स्वर कोकिला ने 8 बज कर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली।
उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था। एक पल को शायद ये लफ्ज खामोश हो जान सुनकर यकीन ना हो पर यही जिंदगी की हकीकत है। वहीं अब लता जी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं।
तस्वीरों में लता ताई तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। स्वर कोकिला को पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में पंचत्वों में विलीन किया गया।
लता मंगेशकर उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।
आदिनाथ मंगेशकरी लता ताई के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं।
खबरों में मुताबिक लता मंगेशकर उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।आदिनाथ मंगेशकरी लता ताई के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं।
बड़ी बहन को विदा करने चलीं आशा भोसले
पीएम मोदी ने लता ताई के पार्थिव शरीर पर चढ़ाए फूल
लता ताई के निधन की खबर सुन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुखी हुए। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट पर लता जी को श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम लता ताई को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई पहुंचे। शिवाजी पार्क पहुंच उन्होंने लता ताई के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए।
ये स्टार्स पहुंचे शिवाजी पार्क
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान,रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर, जावेद अख्तर,रणबीर कपूर,सचिन तेंदलुकर और उनकी पत्नी समेत कई स्टार्स लता ताई के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
आखिरी पलों में सुनती थी पिता के गाने
लता मंगेशकर की जिंदगी पर किताब लिखने वाले हरीश भिमानी ने लता जी के आखिरी पलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा- लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने लता के आखिरी दो दिनों की बात साझा की थी। दो दिन पहले लता जी होश में थीं। वे वेंटिलेटर पर अपने पिता के गाने सुन रही थीं। उन्होंने अस्पताल में ईयरफोन मंगवाए थे।
2 दिन का राष्ट्रीय शोक, झुका रहेगा आधा तिरंगा
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से लता मंगेशकरके इंतेकाल पर दो दिन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। 6 फरवरी और 7 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा इस दौरान देश भर में तिरंगा झंडा झुका रहेगा। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने सात फरवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। वहीं बंगाल सरकार ने लता मंगेशकर के निधन के शोक में उन्हें सम्मान देने के लिए सात फरवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित की।
28 नंवबर 1921 में जन्मीं लता मंगेशकर ने भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए है। हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही अपनी सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी, जिसके बाद वो दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर उभरी और उन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाने लगा।
तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार, चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व पुरस्कार, दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और एक फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जैसे अवार्ड लता ताई अपने नाम कर चुकी हैं। लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।