main page

नहीं रहे 'चांदनी' और 'कहो ना प्यार है' जैसी फिल्मों के राइटर सागर सरहदी, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated 22 March, 2021 10:40:01 AM

बाॅलीवुड के फेमस राइटर और डायरेक्टर सागर सरहदी का सोमवार 22 मार्च की सुबह मुंबई में निधन हो गया है। सागर सरहदी को हार्ट प्रॉब्लम के कारण मुंबई के एक हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 88 की उम्र में अंतिम सांस ली। सागर सरहदी को इससे पहले भी फरवरी 2018 में हार्ट अटैक के बाद इसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सागर सरहदी के निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्टार्स ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

मुंबईः बाॅलीवुड के फेमस राइटर और डायरेक्टर सागर सरहदी का सोमवार 22 मार्च की सुबह मुंबई में निधन हो गया है। सागर सरहदी को हार्ट प्रॉब्लम के कारण मुंबई के एक हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Bollywood Tadka

जहां उन्होंने 88 की उम्र में अंतिम सांस ली। सागर सरहदी को इससे पहले भी फरवरी 2018 में हार्ट अटैक के बाद इसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सागर सरहदी के निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्टार्स ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। 

 

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सागर सरहदी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-'जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।'

Bollywood Tadka

अशोक पंडित अलावा राज बंसल ने ट्वीट कर सागर सरहदी को श्रद्धांजलि दी। Bollywood Tadka

 

 

अपने लंबे करियर में सागर सरहदी ने 'नूरी', 'बाजार', 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'दीवाना' और 'कहो ना प्यार है' जैसी शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी। उन्होंने स्मिता पाटिल, फारूख शेख और नसीरुद्दीन शाह के लीड किरदारों वाली फिल्म 'बाजार' का डायरेक्शन भी किया था। सागर सरहदी ने फिल्मों के अलावा कई कहानियां और नाटक भी लिखे थे। 


 

Content Writer: Smita Sharma

veteran writersagar sarhadipasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...