एक्टर विक्की कौशल अपने काम के साथ-साथ फैमिली को भी पूरा टाइम देते हैं। हाल ही में विक्की कजिन डॉ उपासना वोहरा की शादी में शामिल हुए हैं। एक्टर की कजिन डॉ उपासना वोहरा शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
25 Jul, 2021 11:35 AMमुंबई. एक्टर विक्की कौशल अपने काम के साथ-साथ फैमिली को भी पूरा टाइम देते हैं। हाल ही में विक्की कजिन डॉ उपासना वोहरा की शादी में शामिल हुए हैं। एक्टर की कजिन डॉ उपासना वोहरा शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में विक्की दुल्हन बनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं और रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक्टर की बहन ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें विक्की सभी के साथ मिलकर मस्ती कर रहे हैं।
एक्टर ब्लू आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में विक्की बहन उपासना को डोली में उठाते नजर आ रहे हैं। एक्टर भाई सनी कौशल भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा एक वीडियो में विक्की बहन को विदा कर रहे हैं। बहन को विदा करते समय विक्की भावुक हो जाते हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो विक्की बहुत जल्द फिल्म मिस्टर लेले में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर सरदार उधम सिंह, तख्त, सैम बहादुर और द इम्मोर्टल अश्वत्थामा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।