बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
10 Feb, 2019 01:21 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह पहली बार होगा कि जब रणवीर ऐसा कोई रोल पड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे। फिल्म के गानों के कई डबस्मैश भी हैं जिन पर लिप सिंक करके लोग एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं एक्टर विकी कौशल ने भी रणवीर की फिल्म के गाने पर डबस्मैश वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शएयर किया। वीडियो में विकी रैपर वाले अंदाज में देख रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
बात करें रणवीर-आलिया की यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने जा रही है।फिल्म में आलिया ने रणवीर की दबंग लवर का किरदार निभा रही हैं। इसमें रणवीर-आलिया के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। फिल्म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।