बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ''भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप'' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। रिलीज हुए दो नए पोस्टर्स में विक्की कौशल को खौफनाक समंदर में फंसे दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल इस फोटो में चीखते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें रोमांस के बाद अब करण जौहर हॉरर की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
31 Jan, 2020 01:32 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। रिलीज हुए दो नए पोस्टर्स में विक्की कौशल को खौफनाक समंदर में फंसे दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल इस फोटो में चीखते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें रोमांस के बाद अब करण जौहर हॉरर की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग पोस्टर शेयर किए हैं। एक पोस्टर को करण जौहर ने शेयर किया है। इसमें आप विक्की कौशल को खौफनाक समंदर में फंसा पाएंगे। करण ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'सभी 'हाथ' डेक पर, हॉरर आपकी तरफ आ रहा है। 24 घंटे बाद सुबह 10 बजे यहां वापस आएं। हम आपको #Bhoot की दुनिया में लेकर चलेंगे।'
वहीं धर्मा प्रोडक्शन के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक अलग पोस्टर शेयर किया गया है। इस फोटो में आप विक्की कौशल को समुद्री जहाज के अंदर गिरा पाएंगे। उनके पीछे एक भूत है, जिसने उन्हें पकड़ा हुआ है।
विक्की एक गुड़िया पकड़ने के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं और उनके दूसरे हाथ में टोर्च है। इसी के साथ उनके चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है।