छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं।
24 Jan, 2023 04:31 PMनई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे विक्की कौशल ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। वहीं अब एक बार फिर वह अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्की अपनी अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं।
इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मन उतेकर ने दी है। उन्होंने बताया कि 'इस किरदार के लिए विक्की कौशल सही पसंद हैं। हमने उनका कोई लुक टेस्ट नहीं किया। मुझे यकीन था कि विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में बेहतरीन लगेंगे। लक्ष्मन उतेकर ने आगे ये भी कहा कि विक्की का व्यक्तित्व, उनकी पर्सनैलिटी.. छत्रपति संभाजी महाराज से काफी हद तक मिलता-जुलता है।'