main page

Video: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का कोजी वीडियो आया सामने, यूजर्स बोले- 'आप शादी कर लो'

Updated 17 January, 2023 11:11:43 AM

दोनों की कैमेस्ट्री और कोजिनेस देख फैंस उनके डेटिंग का अंदाजा लगा रहे हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल।  बिग बॉस फेम व एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaz Gill) हर बार अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना मून राइस रिलीज हुआ है।  सिंगर गुरु रंधावा के इस गाने में शहनाज ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है। गाने में गुरु और सना की कैमेस्ट्री कमाल लग रही है। 

गुरु और शहनाज  के लेटेस्ट गाने के कई BTS वीडियो सामने आ चुके हैं। जो फैंस को काफी पसंद आए थे। वहीं अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गुरु और शहनाज कोजी होते नजर आ रहे हैं। दोनों को एक बेडरुम में बैठे देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में मून राइज सॉन्ग बज रहा है। ऐसे में दोनों की कैमेस्ट्री और कोजिनेस देख फैंस उनके डेटिंग का अंदाजा लगा रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'आप दोनों की कैमेस्ट्री काफी गजब और प्यारी है।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'गुरु से शादी कर लो आप।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है।' एक और यूजर ने लिखा- 'गुरु को शहनाज से प्यार है तो बोल दो, आप दोनों एक साथ अच्छे लगते हो।'

बता दें कि इससे पहले भी फैंस दोनों की डेटिंग को लेकर गॉसिप कर चुके हैं। हालांकि, शहनाज और गुरु एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। 

Content Editor: kahkasha

Shehnaz GillGuru Randhawaguru new songshehnaz new songsong moon riseshehnaz guru romanceentertainment news

loading...