main page

इस एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र, देखें वीडियो

Updated 06 May, 2020 03:23:34 PM

एक्ट्रेस सीरत कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। जी हां, इसका कारण है उनका फिटनेस मंत्र जो उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों के साथ शेयर किया है...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने आम आदमी सहित मनोरंजन जगत को भी काफी प्रभावित किया है। कई हस्तियां इस महामारी की स्थिति में घर में रहने के लिए अपील करते हुए नजर आए। हाल ही में, कई दक्षिण भारतीय अभिनेता इस जागरूकता अभियान में आगे आए जिसमें राणा दुग्गुबाती, रकुल प्रीत सिंह, नानी, और कई अन्य शामिल हैं। सभी कोविड-19 वायरस के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताते हैं कि कैसे खुद को सुरक्षित रखें और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें।

इस क्वारंटाइन समय में अपने माइंड के साथ शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है, ताकि अपनी इम्युनिटी को बरकरार रखते हुए इस खतरनाक जानलेवा बीमारी से लड़ा जा सके। इन्हीं सब के बीच कृष्णा एंड हिज लीला की स्टार सीरत कपूर अपने फिटनेस वीडियो के माध्यम से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। सीरत कपूर ने एक कोरियोग्राफर के रूप में सिनेमा में अपना करियर शुरू किया और आज वह दक्षिणी सिनेमा में अपने नाम का परचम लहरा चुकीं हैं, और वह बहुचर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में, उन्होंने एक फिटनेस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपना फिटनेस मंत्र सभी के साथ शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You see the light reflecting near my palm? That’s what kept me going 🧏🏻‍♀️

A post shared by Seerat Kapoor (@iamseeratkapoor) on May 2, 2020 at 8:27am PDT

इस साल आएंगी ये फिल्में
प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल सीरत कपूर की 2020 में दो फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है जो इस प्रकार है: 'कृष्णा एंड हिज लीला' और 'मां विनता गाधा विनुमा'। दोनों फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चूका है। अब इंतजार है तो बस इन दोनों फिल्मों के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्मों की नई रिलीज डेट का इंतजार सभी को है। एक बार फिर लॉकडाउन और इस महामारी को पूर्ण विराम मिल जाएगा, तब इन फिल्मों के बारे में नई घोषणा हो सकती है। 

लॉकडाउन में ऐसे समय बिता रहीं हैं सीरत
इस समय सीरत कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहीं हैं और उनके साथ कुछ क्वालिटी समय बिता रही हैं और साथ ही वे सभी से घर पर रहने और खुद को सुरक्षित रखने और फिट रहने का अनुरोध करती नजर आ रहीं हैं।

: Chandan

Rakul Preet SinghcoronastopkaronaSeerat Kapoor social mediaSeerat Kapoor InstagramSeerat KapoorRana Duggubatiseerat kapoor fitness video

loading...